Box Office पर एवेंजर्स का नया रिकॉर्ड, 14 दिनों में जमा किये इतने करोड़ - Movies and anime

Movies and anime

Read everything about movies and Anime

Breaking

Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 12, 2018

Box Office पर एवेंजर्स का नया रिकॉर्ड, 14 दिनों में जमा किये इतने करोड़

मुंबई। एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने दुनियाभर में तो ज़बर्दस्त कलेक्शन किया ही है, इस हॉलीवुड फ़िल्म ने भारत में भी कामयाबी की नई दास्तां लिखी है। ऐसा इतिहास रचा है, जो आने वाले वक़्त में हॉलीवुड फ़िल्मों को कड़ी चुनौती देगा। रिलीज़ के 14 दिनों में फ़िल्म ने 200 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
27 अप्रैल को रिलीज़ हुई इनफिनिटी वॉर ने 4 मई को दूसरे हफ़्ते में प्रवेश लिया था, जो 10 मई को पूरा हुआ। इस दौरान एवेंजर्स ने बॉक्स ऑफ़िस पर धुआंधार रफ़्तार जारी रही। हिंदी फ़िल्में रिलीज़ होती रहीं, मगर ऐवेंजर्स की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा और दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 203.94 करोड़ जमा कर लिये हैं। दूसरे हफ़्ते में अगर दिनवार फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार हैं-
4 मई- शुक्रवार- 7.17 करोड़,
5 मई- शनिवार- 10.53 करोड़,
6 मई- रविवार-13.04 करोड़,
7 मई- सोमवार- 4.90 करोड़
8 मई- मंगलवार- 4.31 करोड़
9 मई- बुधवार- 3.80 करोड़
10 मई- गुरुवार- 3.55 करोड़
इनिफिनिटी वॉर ने पहले हफ़्ते (27 अप्रैल-3 मई) तक 156.64 करोड़ जमा किये थे, जबकि दूसरे हफ़्ते में इसे 47.30 करोड़ मिले। एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर को ट्रेड जानकार गेमचेंजर मान रहे हैं, क्योंकि इस फ़िल्म से ये पता चल गया कि देश में हॉलीवुड फ़िल्में भी कमाई का वो आंकड़ा छू सकती हैं, जो हिंदी फ़िल्में पार करती आ रही हैं। ख़ासकर, शाह रुख़, सलमान और आमिर ख़ान जैसे सुपर स्टारों की फ़िल्में 200 करोड़ और 300 करोड़ की ब्रेकेट में पहुंचती हैं।
साल 2018 में हॉलीवुड की कई बड़ी फ़िल्में भारत में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं, जिनमें जुरासिक वर्ल्ड फॉलेन किंगडम और डेडपूल2 जैसी फ़िल्में भी हैं। ऐसे में एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर की चुनौती इन फ़िल्मों के सामने भी है। देखते हैं कि एवेंजर्स द्वारा बनाया गया कमाई का ये रिकॉर्ड कौन सी फ़िल्म और कब तोड़ती है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages